दरभंगा: बिरौल में मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों ने युवक की पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती। सपहा घाट और बोआरी के बीच पीपल के पेड़ के पास हुई घटना; पीड़ित की पत्नी को दाहिने घुटने के पास लगी गोली।
दरभंगा: बिरौल में मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों ने युवक की पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती। सपहा घाट और बोआरी के बीच पीपल के पेड़ के पास हुई घटना; पीड़ित की पत्नी को दाहिने घुटने के पास लगी गोली।
दरभंगा: बिरौल में मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों ने युवक की पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
सपहा घाट और बोआरी के बीच पीपल के पेड़ के पास हुई घटना; पीड़ित की पत्नी को दाहिने घुटने के पास लगी गोली।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक मोटर साइकिल सवार दंपति को निशाना बनाया और गोली चला दी, जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए प्रथम हॉस्पिटल, बिरौल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
घायल महिला के पति, रोशन कुमार चौधरी (उम्र करीब 42 वर्ष, पिता-श्यामानंद चौधरी, ग्राम-बोआरी, थाना-बिरौल, जिला-दरभंगा), ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह 29/10/25 को रात करीब 8:45 बजे अपने भाई विनय कुमार चौधरी को प्रथम हॉस्पिटल में देखने के बाद अपनी पत्नी समतोला देवी के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे।रात करीब 9:00 बजे जब वे सपहा घाट और बोआरी के बीच में एक पीपल के पेड़ के आगे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थे, जो उनसे आगे बोआरी गांव की तरफ जा रहे थे। आगे चल रही मोटर साइकिल अचानक धीमी हो गई। जब रोशन चौधरी उनके करीब पहुंचे, तो स्प्लेंडर पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बंदूक तानकर मोटर साइकिल रोकने का इशारा किया। जब उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी, तो अपराधी ने गोली चला दी। गोली उनकी पत्नी समतोला देवी के दाहिने घुटने के पास जाकर लगी।
गोली लगने के बावजूद, रोशन चौधरी ने डरकर मोटर साइकिल नहीं रोकी और सीधे अपने दरवाजे के सामने जाकर गिर गए।उनके हल्ला करने पर घरवाले दौड़कर बाहर आए और घायल पत्नी को उठाकर घर के अंदर ले गए। 112 पर फोन नहीं लगा, जिसके बाद स्थानीय चौकीदार के माध्यम से थाना को सूचित किया गया।
* कुछ देर बाद, बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी को अपनी गाड़ी से बैठाकर प्रथम हॉस्पिटल ले आई, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
रोशन चौधरी ने अपने बयान में बताया कि मोटर साइकिल पर पीछे बैठे अपराधी ने अपना चेहरा गम्छा (तौलिए) से लपेटा हुआ था और उसने उजला धारीदार सफेद शर्ट पहन रखा था। वह पतला-दुबला लग रहा था और उसके सिर पर भगवा रंग का गमछा था। अन्य दो लोगों को वह पहचान नहीं सके।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि
इस संबंध में बिरौल थाना में कांड संख्या 437/25 (दिनांक 30/10/25) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोकामा में चुनावी गोलियों की गूंज: जन सुराज समर्थक की हत्या से गरमाया सियासी मैदान,मोकामा का सियासी मैदान बन गया जंग का अखाड़ा ?वर्चस्व की लड़ाई में डर का माहौल?
लहेरियासराय पुलिस की बड़ी उपलब्धि : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस किया बरामद।