दरभंगा के लाल ,बढ़ा रहें हें गुजरात का मान ,मनोज कुमार दास बने गुजरात के नए मुख्य सचिव, दरभंगा के मूल निवासी आईएएस अधिकारी आज संभाल लिये पदभार।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार दास को गुजरात सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के इस अधिकारी ने अपने प्रशासनिक कौशल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए विशेष पहचान बनाई है। वे आज 31 अक्टूबर 2025 को पदभार ग्रहण कर लिये । वर्तमान मुख्य सचिव पंकज जोशी  सेवानिवृत्त गये हें ।

राज्य सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस नियुक्ति की पुष्टि की, जिसकी अटकलें लंबे समय से नौकरशाही हलकों में चल रही थीं।

वर्तमान में मनोज दास गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे अब मुख्य सचिव बन गये हें। इनका कार्यकाल 20 दिसंबर 2026 तक रहेगा। उल्लेखनीय है कि वे ऐसे एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में वापसी की है।

सूत्रों के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद पंकज जोशी को सलाहकार की भूमिका दी जा सकती है, जिससे राज्य प्रशासन में शीर्ष स्तर पर सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित होगा।

दरभंगा (बिहार) में जन्मे मनोज दास ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक (ऑनर्स) किया है। तीन दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने गुजरात के शहरी और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने वडोदरा के जिला विकास अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और सूरत व वडोदरा नगर निगम के आयुक्त के रूप में कार्य करते हुए शहरी अवसंरचना और ई-गवर्नेंस सुधारों को गति दी।

गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (GSPC) में संयुक्त प्रबंध निदेशक और बाद में उद्योग एवं खनन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में उन्होंने औद्योगिक नीति 2020 और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति के दौरान अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं।

मनोज दास की नियुक्ति को केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि गुजरात की शासन प्रणाली में रणनीतिक निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।

मिथिला का गौरव: मनोज कुमार दास बने गुजरात के मुख्य सचिव”

मिथिला की धरती के लिए गर्व का क्षण हें ,दरभंगा के मूल निवासी और 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार दास को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार दास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राज हाई स्कूल और सी.एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक की डिग्री हासिल की और प्रशासनिक सेवा में प्रवेश कर उल्लेखनीय कार्यों से अपनी पहचान बनाई।

उनकी यह उपलब्धि न केवल गुजरात प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि मिथिला और दरभंगा के लिए भी गर्व का विषय है। बचपन के साथी और सहपाठी उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

मनोज कुमार दास ने एक बार फिर साबित किया है कि मिथिला की मिट्टी में प्रतिभा और परिश्रम का अनोखा संगम है।