बिरौल में सड़क जाम करने व पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में उपद्रवियों के विरुद्ध दर्ज हुआ एफआईआर।

पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद,दो सौ से अधिक अज्ञात लोगों को बनाया अभियुक्त

बिरौल।

थाना क्षेत्र के एस एच 56 पर विश्वकर्मा मंदिर के निकट बस के चपेट में आने से बाइक पर सवार चार लोगों में से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत एवं तीन लोग के जख्मी होने के बाद परिजनों और उसके समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया। वहीं आक्रोशित लोगों को बस क्षतिग्रस्त करने एवं आगजनी से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट कर दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद तथा 200 से अधिक अज्ञात उपद्रवियों को अभियुक्त बनाया गया है। यह एफआईआर अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी के लिखित आवेदन एवं सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल से चिन्हित किये गए के आधार पर किया गया है। पुलिस की ओर से किये गए एफआईआर में कहा गया है कि दुर्घटना होने पर नामजद उपद्रवियों ने सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। जाम हटाने पहंची पुलिस के मौजूदगी में बस क्षतिग्रस्त करने व आगजनी करने के दौरान रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट व अमर्यादित व्यवहार किया।जिसमें दो पुरुष सिपाही क्रमशः मो.हसनैन एवं राजकुमार के अलावा महिला सिपाही खुशबू कुमारी के साथ धक्का मुक्की कर अशोभनीय व्यवहार किया।जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम ने बताया कि नामजद उपद्रवियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी।