ऑपरेशन मुस्कान लौटा रही लोगों की मुस्कान, दरभंगा पुलिस की सराहनीय पहल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर सत्यापन के पश्चात उसके स्वामी श्रवण कुमार झा, ग्राम पड़री, थाना घनश्यामपुर को सुपुर्द किया।

पुलिस की इस पहल से आमजन में भरोसा और विश्वास बढ़ रहा है। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले भर में गुमशुदा मोबाइल, लापता व्यक्ति एवं चोरी की वस्तुओं की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर  सोनकी थाना पुलिस ने आज थाना कांड संख्या–146/25, धारा–109 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष लालदेव, पिता कमलू लालदेव, ग्राम टीकापट्टी, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।