विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया विधि-व्यवस्था का जायजा, स्टैटिक निगरानी टीमों को दिए आवश्यक निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बेनीपुर थाना एवं बिरौल थाना अंतर्गत स्थापित विभिन्न चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक निगरानी टीम (SST) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनुचित सामग्री का परिवहन न हो सके। साथ ही वाहन जांच का पूरा विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से अंकित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी चौकसी बढ़ाएं, गश्ती को और प्रभावी बनाएं तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखें।
इस मौके पर संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।