जीविका दीदियों की जनजागरण रैली,दरभंगा में गूंजा नारा, “मतदान करना हमारा अधिकार”
जीविका दीदियों की जनजागरण रैली,दरभंगा में गूंजा नारा, “मतदान करना हमारा अधिकार”
जीविका दीदियों की जनजागरण रैली,दरभंगा में गूंजा नारा, “मतदान करना हमारा अधिकार”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया गया।
आज जाले, कुशेश्वरस्थान, अलीनगर, सिंहवाड़ा सहित विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने रैली निकाली और शपथ ग्रहण कर स्थानीय मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। लंबी-लंबी गलियों में खड़ी होकर दीदियों ने मतदान के महत्व का संदेश दिया और जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की।
जिला प्रशासन ने बताया कि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसे सफल बनाने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के साथ निर्धारित तिथि को मतदान केंद्रों पर पहुँचें और शत-प्रतिशत मतदान कर दरभंगा को अव्वल बनाएं।
अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने एक स्वर में नारा लगाया “जीविका दीदियों करें पुकार, मतदान करना हमारा अधिकार।”