दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला के कोर्ट परिसर मे पेशी के दौरान शराब माफिया की हुई हत्या के मामले मे जिला पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हैं। इस मामले मे पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को एक पिस्टल के साथ बरामद किया हैं जिससे पूछताछ की जा रही हैं। इस पूरे प्रकरण मे मजेदार पहलू यह हैं कि इस हत्याकांड का खुलासा एसपी विनय कुमार तिवारी ने जिस तरह से किया हैं ,शायद ही राज्य के किसी एसपी ने परत दर परत खंगालते हुये किसी मामले का पर्दाफाश किया हो। इस हत्याकांड के खुलासे मे जिस तरह एसपी विनय तिवारी ने खुलासा किया हैं वह चौंकाने वाला हैं।
उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर मे जिस तरह गोली चलाई गई यह मेरे लिये चुनौती पूर्ण कार्य था। 30-40लोंगो को इस मामले मे उठाकर पूछताछ की गई थी लेकिन पुलिस की अनुसंधान उस वक्त सटीक बैठती गई जब बिन्दुवार पुलिस ने अनुसंधान शुरू की। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांडः मे अपराधियों ने तीन लेयर मे काम किया हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना का मास्टर माईंड कल्याणपुर का ही रामबाबू राय हैं जिसने हत्या के लिये 60लाख की सुपारी दिया था।ये सभी शराब माफिया हैं। नाम के लिये खुद को ठेकेदार बताता हैं लेकिन शराब माफिया हैं । यह हत्या वर्चस्व को लेकर हैं। उन्होंने बताया कि रघुवर राय की हत्या के बाद प्रभात चौधरी ने खुद का एक नेटवर्क बनाया जिसमें हत्या समेत शराब कारोबार था।इसकी ऊंची कद को देखते हुये रामबाबू ने इसके हत्या की प्लानिंग रच दी और यह प्लानिंग 15जुलाई 23से ही शुरू हो गई और यह जवाबदेही गोलू नामक लड़के को मिली। गोलू ने नेटवर्क बनाना शुरू किया जिसमें कुछ स्थानीय और झारखंड के भी दो शूटर थे। उन्होंने रामबहादुर ,नीरज ,टिंकू समेत कई अपराधियों की चर्चा की हैं जिसका इस हत्याकांड से ताल्लुक हैं। एसपी श्री तिवारी ने घटना के वक्त एक हवलदार की खूब सराहना भी किया हैं। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर नजर गड़ाईं हुई हैं। हालांकि इस घटना मे जिस तरह बिंदु बार उदभेदन किया हैं इस उदभेदन से शहरवासी गद गद हैं और उनकी चर्चा कर रहें हैं। लोंगों का कहना हैं कि समस्तीपुर के एसपी ने जो काम किया हैं वह काम कई वर्षों से आये एसपी नहीं कर पाये हैं। लोंगों को उनपर भरोसा हैं।