कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर लग सकता है ग्रहण, मौसम का बदला मिजाज, फिर भी कार्यक्रम की तैयारी जोड़ो पर।
कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर लग सकता है ग्रहण, मौसम का बदला मिजाज, फिर भी कार्यक्रम की तैयारी जोड़ो पर।
कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर लग सकता है ग्रहण, मौसम का बदला मिजाज, फिर भी कार्यक्रम की तैयारी जोड़ो पर।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसभा होना है। जनसभा कार्यक्रम के लिए केवटगामा पंचायत अंतर्गत दिघिया पार के पास स्थल का चयन किया गया। जहां कई सुरक्षा एजेंसी झिंझिमाते बारिश में स्थल पर पहुंच मुआयना किया, साथ ही ग्रामीण एसपी, एसडीओ, एसएचओ सहित प्रशासन के लोग लगातार दौरा कर रहे है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन कार्यकर्ताओं के सारी मेहनत पर मौसम ने मानो पानी फेर दिया है, बदलते मौसम को देख नेताओं में मायूसी देखी जा रही है। अगर कल भी इसी तरह का मौसम रहा तो मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की संभावना नहीं के बराबर होगी।
अगर सीएम का कार्यक्रम बारिश के कारण बाधित होता है तो एनडीए उम्मीदवार के लिए कुशेश्वरस्थान विधानसभा का राह इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि उम्मीदवार के पिता पूर्व मंत्री डॉ0 अशोक कुमार राम कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर कुशेश्वरस्थान से अपनी किस्मत यहां आजमा रहे है लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार अपने पुत्र को जेडीयू से चुनावी मैदान में उतारा है, और सूत्रों की माने तो इस बार भी राह इतना आसान नहीं दिख रहा है।
पुलिस मुख्यालय का शख्त निर्देश :वर्दी में रील बनाना अब भारी पड़ेगा ,पुलिस मुख्यालय ने फिर दिखाई सख्ती, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का NDA सरकार पर बड़ा हमला,”नीतीश के राज में हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट, मुसलमानों से की अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट देने की भावुक अपील