बिहार में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, राज्य स्तर पर बना मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो
बिहार में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, राज्य स्तर पर बना मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो
बिहार में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, राज्य स्तर पर बना मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
राज्य सरकार ने बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया है। ब्यूरो के गठन के बाद राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है।
ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2025 तक 1376 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2409 अभियुक्तों में 1946 की गिरफ्तारी की गई। वहीं, PIT NDPS Act के तहत कई कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया गया है।
कार्रवाई के दौरान 17595.11 किलोग्राम गांजा, 307.531 किलोग्राम चरस, 43.529 किलोग्राम हेरोइन, 1800.77 किलोग्राम डोडा, 29.118 किलोग्राम अफीम, 2.35 लाख बोतल कोडिन बेस्ड कफ सिरप, 3 लाख से अधिक नशीली टैबलेट और 14,806 इंजेक्शन बरामद किए गए।
अब तक 371 मामलों में 20,326 किलो गांजा और अन्य ड्रग्स का विनष्टिकरण किया जा चुका है। राज्य में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अपना विशेष थाना भी होगा, जिसका कार्यक्षेत्र पूरे राज्य में विस्तृत रहेगा।
इस संबंध में पुलिस उप-महानिरीक्षक (आर्थिक अपराध इकाई) श्री मानवजीत सिंह ढिल्लों ने विस्तृत प्रेस वार्ता कर कहा कि“ब्यूरो का उद्देश्य केवल तस्करी पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त दिशा में अग्रसर करना है।”