दरभंगा की रैली में गरजे राहुल-तेजस्वी,बोले ,बिहार को चलाएगा बिहार का लाल,कोई बाहरी नहीं
दरभंगा की रैली में गरजे राहुल-तेजस्वी,बोले ,बिहार को चलाएगा बिहार का लाल,कोई बाहरी नहीं
दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार,रिमोट मोदी-शाह के हाथ में ,राहुल गांधी का बड़ा हमला।
दरभंगा की रैली में गरजे राहुल-तेजस्वी,बोले ,बिहार को चलाएगा बिहार का लाल,कोई बाहरी नहीं
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/
बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को दरभंगा के लौआम स्थित स्टेडियम में महागठबंधन की विशाल जनसभा हुई। इस सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मंच साझा करते नजर आए। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री ललित यादव ने तीनों नेताओं को पाग,चादर और माला पहनाकर स्वागत करने से की। मंच से नेताओं ने दरभंगा ग्रामीण,बेनीपुर और केवटी विधानसभा क्षेत्रों के लिए जनता से वोट मांगे।
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा अगर आप सोचते हैं कि बिहार की सरकार नीतीश कुमार चलाते हैं,तो यह गलत है। बिहार की सरकार को रिमोट से मोदी और शाह चलाते हैं। वे जो चाहते हैं,वही होता है। राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के नहीं,बल्कि अमीरों के हित में फैसले लेते हैं। नोटबंदी,जीएसटी और एक रुपये में जमीन देने जैसे फैसले अडानी-अंबानी के हित में लिए गए। मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों के लिए रास्ता बना रही है,न कि आम जनता के लिए उन्होंने कहा राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आने वाली महागठबंधन की सरकार हर जाति और धर्म के लोगों की सरकार होगी,जो सबके हित में काम करेगी। वहीं राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा–अमित शाह कहते हैं कि बिहार में कारखाना नहीं लग सकता क्योंकि यहां जमीन की कमी है। मैं पूछता हूं,जब लालू जी रेल मंत्री थे तब क्या जमीन की कमी थी? तब तो उन्होंने बिहार में तीन-तीन कारखाने लगाए थे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के नेता काम करने के बजाय बिहार पर कब्जा”करना चाहते हैं।
हम शाह जी से कहना चाहते हैं कि बिहार को बिहार का लाल ही चलाएगा,कोई बाहरी नहीं,सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी,केवटी से राजद उम्मीदवार डॉ. फराज फातमी,बेनीपुर से मिथिलेश चौधरी और दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। जनसभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी,और पूरे कार्यक्रम के दौरान महागठबंधन ज़िंदाबाद”और“बिहार बदलेगा”के नारे गूंजते रहे।