दरभंगा में मतदाता जागरूकता की धूम, आईसीडीएस की टीम घर-घर जाकर कर रही मतदान के लिए प्रेरित
दरभंगा में मतदाता जागरूकता की धूम, आईसीडीएस की टीम घर-घर जाकर कर रही मतदान के लिए प्रेरित
दरभंगा में मतदाता जागरूकता की धूम, आईसीडीएस की टीम घर-घर जाकर कर रही मतदान के लिए प्रेरित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
दरभंगा के मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
जिले के सभी विभाग अपने स्तर से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज आईसीडीएस की ओर से विभिन्न प्रखंडों में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी गई और 6 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरित कर दी गई है। इसके माध्यम से मतदाता अपने ईपीआईसी कार्ड (EPIC Card) के साथ आसानी से मतदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।