अपराधियों से सांठ गांठ करना दो थानेदार को पड़ा महंगा ??एसपी ने किया सस्पेंड।
अपराधियों से सांठ गांठ करना दो थानेदार को पड़ा महंगा ??एसपी ने किया सस्पेंड।
दरभंगा /संजय कुमार राय
इस वक्त समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। चर्चा हैं कि एसपी ने दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया हैं। इसमें कल्याणपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं चकमेहसी प्रभारी सी के गुड्डू का नाम शामिल हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। एसपी विनय तिवारी के सरकारी मोबाईल 9431822993पर 7.53बजे फोन कर जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ,यही नहीं इस बाबत नगर डीएसपी संजय कुमार पांड्य के सरकारी नंबर 9431800059पर फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया तो इन्होंने भी फोन नहीं उठाया। मतलब आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं लेकिन चर्चा हैं कि दोनों थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया हैं। दरअसल कुछ महीने पहले प्रभात चौधरी नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी।लोंगों का कहना हैं कि वह शराब कारोबारी था।चर्चा हैं कि पुलिस ने मुखिया पति समेत तीन को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रभात की हत्या की सुपारी 60लाख मे दी गई थी। इस घटना के बाबत पुलिस अनुसंधान कर रही थी। अनुसंधान के क्रम मे एक बात सामने आई कि इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड कोई मुखिया पति राम बाबू हैं। अब इस मामले मे जब अनुसंधान पुलिस कर रही थी तो पुलिस के समक्ष दो थानेदार की भूमिका संदिग्ध आने लगी ,और यह आरोप मौखिक नहीं था। सूत्रों का कहना हैं कि मास्टरमाइंड मुखिया पति राम बाबू के मोबाईल का पुलिस सीडीआर निकालकर अवलोकन कर रही थी इसी क्रम मे दोनों थानेदार और मास्टरमाइंड के बीच हुई बातचीत का कई कॉल डिटेल सामने आ रहा था। सूत्रों का कहना हैं कि दोनों थानेदारों की बातचीत मास्टरमाइंड से लगातार हो रही थी ।
ऐसे मे स्वाभाविक हैं कि हत्याकांड के आरोपी से लगातार किसी थानेदार की बात होना ,संदेह पैदा करता हैं । कहीं ऐसा तो नहीं कि थानेदार की भूमिका संदिग्ध हो।
और इसी कारण से दोनों थानेदार को समस्तीपुर के एसपी ने निलंबित कर दिया हैं। हालांकि इसकी पुष्टि खबर लिखे जानें तक किसी ने नहीं की हैं।