बिरौल में जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक, लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /उत्तम सेन गुप्ता 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी, दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी है।

इसी क्रम में आज बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर और डुमरी पंचायत में जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें आगामी 6 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

दीदियों ने मतदाताओं को शपथ दिलाई कि वे मतदान दिवस पर स्वयं मतदान करेंगे तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा “सबसे पहले मैं अपना मतदान करूंगी, तत्पश्चात पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगी।”

इस पहल का उद्देश्य है कि जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।