जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने प्रशिक्षण व ईवीएम कार्यों का किया निरीक्षण
जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने प्रशिक्षण व ईवीएम कार्यों का किया निरीक्षण
जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने प्रशिक्षण व ईवीएम कार्यों का किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 87–जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक (आईएएस) रूही खान ने आज विभिन्न निर्वाचन गतिविधियों का निरीक्षण किया।
प्रेक्षक महोदया ने प्लस टू एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में चल रहे माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति तथा सामग्री की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे ईवीएम (EVM) सीलिंग एवं तैयारी कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, रिकॉर्ड संधारण और सीलिंग प्रक्रिया की बारीक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रेक्षक रूही खान ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में शुचिता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जाएगी ताकि मतदाताओं का पूर्ण विश्वास बरकरार रखा जा सके।