दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में माइक्रो ऑब्ज़र्वरों का प्रशिक्षण, निर्वाचन प्रेक्षक मोहन राज के.पी. ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 82–दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज प्लस टू एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री मोहन राज के.पी. ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं उपस्थित माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्ज़र्वर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मॉक पोल के दौरान विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरती जाए ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
प्रेक्षक महोदय ने यह भी कहा कि प्रत्येक माइक्रो ऑब्ज़र्वर को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।