कार्तिक शुक्ल पक्ष, मंगलवार को कलवार-कलाल -कलार-जायस वाल समाज की ओर से स्थानीय कार्यालय परिसर में समाज के अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन का जन्म दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन आदर्शों एवं पराक्रम पर प्रकाश डाला।

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का भव्य जन्मोत्सव समारोह मतगणना के उपरांत आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव अमित कुमार प्रवीण जायसवाल ने कहा कि सभी सदस्यों से राय-मशविरा के बाद समारोह की तिथि की घोषणा की जाएगी। उन्होंने समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर बल दिया।