किशनगंज में बंद कमरे से फंदे से स्टूडेंट का शव लटका मिला है। मृतक सुरजीत कुमार रॉय (18) घर में ही लोगों के साथ बैठा बात कर रहा था इस दौरान अचानक बिजली चली गई। जिसके बाद वो कमरे में चला गया। मंगलवार रात 7:30 बजे चीखने की आवाज पर परिजनों ने खिड़की से झांकर देखा तो छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका दिखा।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन फानन मे छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर और एम्बुलेंस उपस्थित नहीं होने से परिजनों मे आक्रोश दिखा। छात्र की स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी के द्वारा लड़के को किशनगंज सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की स्थिति देख पिता अचेत होकर गिर पड़ा
किशनगंज में पोठिया प्रखंड क्षेत्र के कोल्था पंचायत स्थित सब्जी मार्केट हरिजन बस्ती में घटना हुई है। युवक के भाई ने ग्रामीणों की मदद से सुरजीत को छतरगाछ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और कोई एम्बुलेंस भी नहीं था परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी द्वारा मरीज को छतरगाछ से 30 किलोमीटर दूर किशनगंज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बेटे की स्थिति देख पिता अचेत होकर गिर पड़ा, जिसको ग्रामीणों के सहयोग से छतरगाछ अस्पताल लाया गया परन्तु डॉक्टर गायब रहने के कारण उन्हें भी किशनगंज सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है।
इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा
डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद परिजनों और स्थानीय युवकों ने अस्पताल डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गायब डॉक्टर और कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। छतरगाछ कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा और पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र मिलता है, तो आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। फिलहाल मृतक के पिता देवनारायण इलाजरत है। मृतक बच्चे की मौसी सीमा ने बताया कि 2 से 3 घंटा हो गया लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है।
मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा
“Sorry Papa
But really i miss you
में आपका अच्छा बेटा हूं यह नहीं पता नहीं लेकिन मुझे लग रहा है कि मैं आपका बहुत कुछ बर्बाद कर रहा हूं आप सोच होंगे में यहां आराम से शायद पढ़ रहा हूं लेकिन सच तो यही है मैं अभी कुछ भी नहीं पढ़ रहा हूं पता नहीं क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है मैं जब से आदिल सर का हॉस्टल गया हूं। तब से मेरा पूरा पढ़ाई का कॉन्फिडेंस गिर चुका है। मैं अब और शकर भी पद नहीं पा रहा हूं मुझे नहीं लगता है कि मैं पास कर चुका होगा एग्जाम में।
अनु मैं पापा को अपने बात बता दूंगा। आना जाना घर जाकर इसलिए शायद मुझे घर भी छोड़ना पड़ेगा। जोकि बिल्कुल गलत है मेरे साथ क्या हो रहा है, इस चीज को तुम फूल नहीं कर पाओगी बट मुझे लगता है कि मुझे पापा को बताना बेहतर होगा होगा नहीं तो मेरी जिंदगी बर्बाद होने में टाइम नहीं लगेगा।”
मृतक युवक का बड़ा भाई देवाशीष राय।
मृतक युवक का बड़ा भाई देवाशीष राय ने बताया कि,
मेरे भाई के साथ बहुत ही गलत किया गया है और उसके साथ बहुत ही गलत हुआ है। मैं रूम पर सोया हुआ था रूम पर आने के बाद मोबाइल को चार्ज पर लगाया। मैंने कहा मैं छत के ऊपर जा रहा हूं तुम अपना फोन अपने पास रखो अगर चार्ज पर लगाओगे चार्ज में लगा दो फिर मेरा भाई बोल ठीक है भैया मैं चार्ज में लगा लेता हूं। उसके बाद मैं अपना फोन लेकर छत के ऊपर चला गया छत के ऊपर जाने के बाद चिल्लाने का आवाज है उसे मैं दौड़कर नीचे आया। तो मैं गेट खोलने की कोशिश की लेकिन गेट भी बंद था, खिड़की भी बंद था। उसके बाद मैं खिड़की को तोड़ कर देखा तो कोने में मेरा भाई लटका हुआ था।
हमने गेट तोड़ने का कोशिश किया लेकिन नहीं टूटा उसके बाद तीन से चार लोग आए गेट को तोड़े। तोड़ने के बाद मैं अपने भाई का बॉडी उठाकर अस्पताल ले गया लेकिन अस्पताल में कोई भी सुविधा नहीं था।
2 डॉक्टर रहने के बावजूद भी मेरा भाई का ट्रीटमेंट नहीं किया गया। ऑक्सीजन रहने के बावजूद भी मेरा भाई को नहीं लगाया गया। उसके बाद मैं स्कॉर्पियो के माध्यम से किशनगंज सदर अस्पताल लेकर गया, जहां अस्पताल में उसका सांस रुक गया था। उसके बाद हमने उसे MGM लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने कहा कि आप लोग लेट कर गए हैं आप 10 मिनट पहले लेकर आते तो हम लोग बचा पाते।
‘मेरे भाई के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया’
देवाशीष राय ने बताया, ‘जब मैं अपने भाई का बॉडी MGM से लेकर आया तो मेरी मां और सभी के परिवार भाई का बॉडी के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान मेरे अंकल बोले चलो जहां वह पढ़ने के लिए बैठता है। वहां से कॉपी किताब निकालो देखो कुछ लिखा है कि नहीं, तब हम लोग चार आदमी रूम के अंदर आए और तलाशी लिए इस दौरान सभी लोग कॉपी को जांच उसके बाद हमने अपने बहन को बुलाया, उसके बाद एक कॉपी मिला जिसमें आदिल भाई के नाम से अलग-अलग शब्द लिखा हुआ था, आदिल के द्वारा मेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था। आदिल के द्वारा मेरे भाई के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया।’
इससे पहले भी कई बच्चों के साथ यह हरकत कर चुके हैं और जो बच्चे कोचिंग पढ़ने जाते हैं उसको रात में बुलाकर बालू उठाने का काम करवाते हैं। हर रोज रात में लेकर जाया जाता था नदी पर बालू उठाने के लिए। उसके बाद धीरे-धीरे सुबह हुआ तो मेरे बहन को घटना के बारे में पूरा पता है। तब मेरी छोटी बहन ने बात बताई की आदिल भाई और जीशान नाम की एक युवक उसके साथ गलत हरकत करते थे और शारीरिक संबंध बनाते थे।
मृतक की छोटी बहन ने बताया –
मेरा भाई ने मुझे बताया कि जब आदिल सर के हॉस्टल में पहेली बार गया तो वह हमको बोला ज्यादा बच्चा हॉस्टल में नहीं है 4 से 5 ही बच्चा है जीशान और आदिल हराकर मेरे भाई के साथ गलत हरकत किया । आदिल का कोई बात था जो भैया को पता था वही बात से डरा रहा था धमका रहा था और उसके साथ गलत किया। यह घटना के बारे में भैया ने मुझे रक्षाबंधन के दिन ही बता दिए थे। इस बात के बारे में इंतकाम सर को भी पता है इंतकाम, आदिल और जीशान कॉन्फ्रेंस में भी बात करते रहते थे मेरे भाई के साथ लगातार गलत हरकत होने के कारण तंग आ गया था टॉर्चर कर करके उसको परेशान कर दिया गया था।
मृतक की मां ने बताया कि, ‘मेरे बच्चे के साथ टीचर के द्वारा गलत हरकत किया गया है , मुझे न्याय चाहिए।’
मृतक बच्चे की मौसी सीमा ने बताया कि 2 से 3 घंटा हो गया था, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला।
