छोटी उम्र, बड़ी आस्था: मनीगाछी की नन्ही बहनों ने छठ घाट पर शंखनाद से बाँधा समा”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गांव की दो नन्ही बहनों ने इस बार छठ घाट पर ऐसा दृश्य रच दिया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए। चार वर्षीय स्वास्तिक शांभी और नौ वर्षीय उसकी बड़ी बहन ऋचा शांभी ने जब एक साथ शंखनाद किया, तो पूरे घाट का माहौल एक पल में भक्तिमय हो उठा।
दोनों बहनों की एक साथ गूँजती शंखध्वनि ने श्रद्धा, भक्ति और ऊर्जा का ऐसा संगम बनाया कि उपस्थित व्रतियों और श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। लोग कहने लगे — “इतनी छोटी उम्र में इतनी सुंदर परंपरा का निर्वाह गर्व की बात है।”
