अलीनगर की धरती पर कल होगा ऐतिहासिक जनसैलाब,गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा को संबोधित,

मैथिली ठाकुर के समर्थन में एनडीए की विशाल रैली, तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम/ अलीनगर।

देश के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन बुधवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के पोहद्दी–बेला में होने जा रहा है। यह विशाल जनसभा बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, किया जा रहा है।
इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य अलीनगर से एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी, लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर के पक्ष में माहौल बनाना और जनता का समर्थन जुटाना है। गृह मंत्री श्री शाह दोपहर में निर्धारित समय पर पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे और चुनावों को लेकर पार्टी का संकल्प पत्र प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, जिलाध्यक्ष पूर्वी विनय कुमार पासवान, एवं दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह (पप्पू सिंह) पहुंचे। उन्होंने मंच व्यवस्था, जनसभा क्षेत्र, सुरक्षा इंतजाम और आवागमन की सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की,सुरक्षा के लिहाज से, स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की योजना को अंतिम रूप दिया है।