मतदान के दिन पहचान पत्र अनिवार्य, दरभंगा में 6 नवम्बर को सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तिथि 6 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतदान के दिन प्रत्येक निर्वाचक के लिए अपनी व्यक्तिगत पहचान स्थापित करना अनिवार्य होगा।

जिन मतदाताओं के पास निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC) उपलब्ध हैं, उन्हें मतदान स्थल पर उसे प्रदर्शित करना आवश्यक होगा। वहीं जिन मतदाताओं के पास EPIC नहीं है, वे अपनी पहचान निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक के माध्यम से स्थापित कर सकेंगे —
(1) आधार कार्ड, (2) मनरेगा जॉब कार्ड, (3) बैंक/डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक,
(4) स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, (5) ड्राइविंग लाइसेंस,
(6) पैन कार्ड, (7) एनपीआर स्मार्ट कार्ड, (8) भारतीय पासपोर्ट,
(9) फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, (10) सरकारी/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनी का सेवा पहचान पत्र,
(11) सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य को जारी सरकारी पहचान पत्र, तथा
(12) यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपना पहचान पत्र साथ लेकर मतदान केंद्र पर जाएँ ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।