छठ पर्व के मौके पर दरभंगा में मतदाता जागरूकता अभियान, घाटों पर गूंजा मतदान गीत

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता को सशक्त बनाने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा विशेष पहल की गई है। इसी क्रम में छठ महापर्व के पावन अवसर पर मतदाता जागरूकता से जुड़ा गीत जारी किया गया, जिसे दरभंगा जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर प्रसारित किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया गया। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस में लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस  के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सेल्फी प्वाइंट, फ्लेक्स बैनर और शुभंकर लगाए गए हैं।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में 06 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।