उदीयमान सूर्य को अर्ध देने के साथ महापर्व छठ संपन्न , घाटों पर चौकस रही पुलिस
उदीयमान सूर्य को अर्ध देने के साथ महापर्व छठ संपन्न , घाटों पर चौकस रही पुलिस
उदीयमान सूर्य को अर्ध देने के साथ महापर्व छठ संपन्न , घाटों पर चौकस रही पुलिसिया व्यवस्था
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
उदीयमान सूर्य को अर्ध देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया। सिमरी , सिंहवाड़ा , कटासा, नगर पंचायत भरवाड़ा , कटका , निस्ता आदि गावो के नदी पोखरी के छठ घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं में भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मैया की गीत गूंजते रहे। व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना करते हुए अपने परिवार संतानों की सुख समृद्धि की कामना की सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों के साथ छठ घाटों पर भ्रमणशील रहे। वही घाटों पर गोताखोर की टीम भी मौजूद रही।