दरभंगा /संजय कुमार राय

नमस्ते ,मे थाना से आया हुं ,आपके थाना का थानाध्यक्ष हुं और ये मेरे साथ थाना की पुलिस हैं।
जी यह कवायत दरभंगा की पुलिस ने की हैं।
“KNOW YOUR PEOPLE
KNOW YOUR POLICE “
इसके तहत पुलिस आपके द्वार तक जाएगी और आपके साथ उत्पन्न हुई समस्याओं को सुनेगी और उसका समाधान निकालेगी।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने यह जानकारी देते हुये कहा हैं कि सरकार के निर्देशानुसार दरभंगा पुलिस जन संपर्क अभियान चला रही हैं। दरभंगा की पुलिस घर घर जाकर लोंगों की फरियाद सुनेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई हैं। नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह अपने दल बल के साथ कुछ मुहल्लों मे जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया हैं। कई घरों मे जाकर अपना परिचय देते हुये पूछा भी हैं कि क्या कोई समस्या आपको हैं ?कई लोंगों ने अपनी समस्या भी सुनाया हैं।
सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय समय समय पर कुछ ना कुछ बेहतर सोचती रहती हैं ताकि आम जनता को उसका लाभ मिल सके। हाल मे ही एक और अभियान की चर्चा हुई थी “पुलिस आपके द्वार “यह एक अच्छी पहल हैं। इससे पुलिस और पब्लिक की दूरियों मे नजदीकियां आयेगी। लोग खुलकर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। अगर आप सही हैं तो न्याय संगत पुलिस बात भी करेगी। न्याय देने का भरोसा तो फिलहाल दें रही हैं। ऐसे मे हम आम लोंगों की जवाबदेही भी बढ़ जाती हैं। अगर पुलिस आपके द्वार पर आये तो उनका स्वागत कीजिये ,उन्हें बैठाइये। पानी ,चाय से स्वागत कीजिये फिर अपनी समस्याओं को उनके आगे रखिये।
आप हमेशा पुलिस की शिकायत करते हैं लेकिन पुलिस ही आपकी मददगार हैं ,अगर आप सही हैं तो ?पुलिस के पास बहूत काम हैं ,इन कामों के अलावे अगर पुलिस आपके पास इस कार्यक्रम के माध्यम से ही सही तो समझिये कि पुलिस आपके हित के लिये आपके सेवा के लिये तैयार हैं।