केवटी विधानसभा के माधोपट्टी में राजद के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर तुषार गाँधी ने  किया उदघाटन,

आम आदमी को चौकन्ना रहने की जरूरत वोट के अधिकार छीनने की हो रही कोशिश : तुषार गाँधी

गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीटने वालों को अब गांधी के पौत्र ने दिखाया आईना– फातमी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज 

केवटी विधानसभा क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में राजद व महागठबंधन उम्मीदवार डॉ. फराज फातमी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में तुषार गांधी ने कहा कि आज आम आदमी को बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है,क्योंकि वोट के अधिकार को छीनने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बदलो बिहार अभियान के तहत उत्तर बिहार के कई गांवों का दौरा किया है और देखा कि आज गांवों की हालत बापू के समय से भी बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों में निराशा तो है,लेकिन बदलाव की लहर भी स्पष्ट दिख रही है। तुषार गांधी ने कहा अब सरकार बदलने का समय आ गया है। लेकिन सिर्फ सरकार बदलने से काम नहीं चलेगा लोगों को सरकार बनने के बाद भी जागरूक रहना होगा ताकि लोकतंत्र मजबूत बना रहे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि जो लोग गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीटते हैं,उन्हें अब गुजरात के ही गांधी के पौत्र तुषार गांधी आईना दिखाने बिहार आना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है– इस बार सरकार बदलेगी और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ.सुनीलम,कर्नाटक के विधायक बी.आर. पाटिल,किसान नेता शाहिद कमाल समेत कई नेताओं ने भी मौजूद रहकर जनता से मौजूदा सरकार को बदलने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। मंच से वक्ताओं ने कहा कि अब बिहार में नई सोच और नई दिशा की जरूरत है,और इसके लिए जनता को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी।