बरनिया में डूबी बच्ची, शव ढूंढने के लिए दो दिन से प्रशासन का चल रहा प्रयास।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

जहां अपने बच्चे की लंबे उम्र के लिए मां छठी मैया से प्रार्थना करती है। वहीं संध्या अर्घ्य के दिन एक मां ने एक बेटी को खो दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बरनिया गांव की प्रतिभा देवी छठ पूजा का तैयारी कर रही थी और 11 वर्षीय बेटी प्राची अपने चचेरी बहन के साथ छठ घाट की साफ सफाई करने गई थी। साफ सफाई के बाद जब स्नान करने जैसे ही नदी किनारे ही गई तीनों बहन एक साथ गहरे पानी में चली गई। वहां मौजूद लोगों ने दो लड़की को किसी तरह बचा लिया लेकिन प्राची पानी की तेज धारा में बह गई। जैसे ही ये बात प्राची के घर में पहुंची उसके घर मानो मातम ही छा गया, छठ का खुशी गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ गोपाल पासवान और थानाध्यक्ष अंकित चौधरी पूरे टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं मिल पाया। सीओ श्री पासवान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, शव को ढूंढा जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं नहीं हो पाया था।