केवटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
केवटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
केवटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिले की केवटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बागडीहा स्थित चर्च के पास छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने 1200 बोतल (कुल 120 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कफ सिरप अवैध रूप से तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था। मौके से कुछ लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।