ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के द्वारा विधि-व्यवस्था की समीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा एवं रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित (SST) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वाहन जांच कार्य को सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही, जांच से संबंधित सभी विवरणों को रजिस्टर में विधिवत संधारित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की हिदायत दी, ताकि चुनाव अवधि में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।