अवैध शराब पर दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

विभिन्न थानों की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कई कार्रवाई कीं, जिनमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई तथा कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बहादुरपुर एवं नेहरा थाना की संयुक्त कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना एवं CAPF पुलिस बल द्वारा ग्राम अम्माडीह में छापेमारी की गई, जहाँ से लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित (गुड़की) शराब बरामद कर विनष्ट की गई। इसी प्रकार नेहरा थाना पुलिस ने ग्राम कोठीटोल रजवाड़ा से करीब 80 लीटर गुड़की बरामद कर नष्ट किया।

बेंता थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंटी मो० शहजाद गुलरेज पिता मो० माजिद, सा० अललपट्टी थाना बेंता को गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ा थाना की बड़ी सफलता

सूचना के आधार पर बहेड़ा थानांतर्गत बलहा चौक, बेनीपुर से एक DCM ट्रक (6 चक्का) पर लदी कुल 1842.12 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया। वाहन भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।

कुशेश्वरस्थान थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटी राम खेलावन पासवान (ग्राम बलहा) एवं NBW वारंटी गौड़ी पासवान (ग्राम ग्यासपुर) को गिरफ्तार किया गया।

मनीगाछी थाना की कार्रवाई

छापामारी के दौरान 19.200 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई और अभियुक्त हिरण सदाय पिता श्रीचंद सदाय, ग्राम विशौर मुसहरी को गिरफ्तार किया गया।

विधि-व्यवस्था की समीक्षा एवं निरीक्षण

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना अंतर्गत बलहा एवं रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित (SST) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को वाहन जांच और रजिस्टर संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अन्य गिरफ्तारियाँ

• लहेरियासराय थाना कांड संख्या-201/25 के प्राथमिक अभियुक्त मो० शमसुद्दीन उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया।
• मोरो थाना कांड संख्या-49/25 के प्राथमिक अभियुक्त विकास मिश्रा पिता महेश मिश्रा, ग्राम माधोपुर को भी पुलिस ने दबोचा।