सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंत्री जीवेश कुमार पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाने वाले यूट्यूबर का मोबाइल पुलिस ने किया उसके घर से बरामद

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

शनिवार को सिंहवाड़ा पुलिस में सिंहवाड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 251/25 में जाले विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार द्वारा राजो निवासी यूट्यूबर दिलीप कुमार दिवाकर द्वारा मंत्री पर मारपीट करने और मोबाइल फ़ोन छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस मोबाइल को तकनीकी अनुसंधान में यूट्यूबर दिलीप कुमार दिवाकर के भाई के पास से बरामद किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू शुभेंदु कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस द्वारा भरवारा में वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यूट्यूबर से पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने बताया कि वो मोबाइल उसका भाई उपयोग कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उस मोबाइल को उसके घर से बरामद किया है।