निर्दलीय प्रत्याशी उस्मानी के रजा चौक पर किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जाले विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मस्कूर अहमद उस्मानी ने रविवार की नगर पंचायत भरवाड़ा के रजा चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जाले की इस बार पूरा मूड बना चुकी है। उन्होंने जिन्ना वादी का नारा देने वाले को जाले से खड़ेंरने की बात कही वही उन्होंने भाजपा विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार के ऊपर हमला करते हुए कहा की इस बार जाले से भाजपा का सूपड़ा साफ़ हों जाएगा। मौक़े पर कमरे आलम , नीलम पासवान , हाफिज गुलाब , वकील यादव , धर्मजीत यादव मौजूद थे