जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, निर्वाचन तैयारियों का लिया जायजा

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा, 26 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियाँ लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा तथा निर्वाचन से जुड़ी अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर निर्वाची अधिकारी सह नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।