29 अक्टूबर को माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण एमएल एकेडमी, लहेरियासराय में होगा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले में प्रथम चरण का मतदान 6 नवम्बर 2025 को तथा मतगणना 14 नवम्बर 2025 को निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सम्यक एवं सूक्ष्म प्रेक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण 29 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को एमएल एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण स्थलों पर क्रमवार मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से प्रशिक्षण का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करें।
मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षु अधिकारियों को EVM के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया, मतदान केंद्र पर प्रयुक्त प्रपत्रों की जानकारी तथा उनके सही प्रकार से भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु प्रशिक्षण स्थल पर हेल्प डेस्क एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।