डीएम एवं एसएसपी ने दिल्ली मोड़ चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने स्वयं भ्रमणशील रहकर दिल्ली मोड़ पर बनाए गए चेक पोस्ट का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान जिले की सीमाओं पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सतर्कता एवं नियमित जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, धन, शराब या अन्य प्रलोभन सामग्री के परिवहन को रोका जा सके।
यह भी बताया गया कि सभी चेक पोस्टों पर प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी (Static Surveillance Team) एवं अन्य निगरानी दलों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।