निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दरभंगा मतगणना केंद्र का निरीक्षण, सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-cum-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना केंद्र पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की और सभी तैयारियाँ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शिता और सटीकता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतगणना कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, केंद्र की कार्यप्रणाली तथा संचालन से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।