निर्वाचन प्रेक्षक सी. एन. लॉन्गफाई ने दी सख्त हिदायतें , निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर दिया जोर।
निर्वाचन प्रेक्षक सी. एन. लॉन्गफाई ने दी सख्त हिदायतें , निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर दिया जोर।
निर्वाचन प्रेक्षक सी. एन. लॉन्गफाई ने दी सख्त हिदायतें , निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर दिया जोर।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज अनुमंडल कार्यालय, गौड़ाबौराम के सभा कक्ष में निर्वाचन प्रेक्षक श्री सी. एन. लॉन्गफाई (IAS) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेक्षक महोदय ने निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रत्याशी का कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर नहीं होना चाहिए। इस नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील (भेदता) मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण सुनिश्चित करें तथा यह भी ध्यान रखें कि किसी मतदाता को किसी भी प्रकार से प्रभावित न किया जाए।
प्रेक्षक महोदय ने यह भी कहा कि रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपैट को जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों से मतदान केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाया जाए तथा मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
उन्होंने निर्देश दिया कि पोल डे से एक दिन पूर्व सभी सेक्टर पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल मतदान स्थल पर पहुँच चुके हों और इसकी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएँ।
प्रेक्षक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन में होनी चाहिए। साथ ही, पीठासीन पदाधिकारी द्वारा भरे जाने वाले सभी फॉर्मों की जाँच कर सुनिश्चित करें कि वे सही प्रकार से पैक कर जमा कर दिए गए हैं।
सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करा दिए गए हों।
बैठक के अंत में प्रेक्षक श्री लॉन्गफाई ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों की पुनः याद दिलाते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।