गायघाट में गरीब और असहाय छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रामबाबू यादव के नेतृत्व में भरत नगर गांव में 20 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मुस्कान फनीर्चर शो रूम के तरफ से हर साल की तरह इस साल भी छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण की। जय छठी मईया सभी व्रती को छठी माई कल्याण एवं मनोकामनाए पूर्ण करें।उन्होंने बताया कि छठ सामग्री के रूप में सूप, साड़ी, सिंदूर, नारियल आदि थे। मौके पर मुकेश कुमार यादव प्रधुमन यादव ,मुन्ना राय,
राकेश कुमार, पप्पू यादव आदि मौजूद थे।