मिथिला के विश्वकर्मा संजय झा का बेनीपुर में भव्य स्वागत, पाग-चादर ओढ़ाकर किया गया अभिनंदन
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /दरभंगा
बेनीपुर के नागार्जुन स्टेडियम में रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल छा गया। मिथिला की परंपरा के अनुरूप उन्हें पाग और चादर ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

