शिवदाहा में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री और साड़ी का वितरण
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
लोक आस्था का पर्व छठ के अवसर पर जिले के गायघाट प्रखंड स्थित शिवदहा पंचायत में रविवार को वितरण समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शांति देवी ने दर्जनों से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजन सामग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य शांति देवी की ओर से पिछले कई वर्षों से पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। समाज के सक्षम लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि जरूरतमंद परिवारजनों को छठ सामग्री का वितरण कर उन्हें सहयोग करें।उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे परिवार जो लोक आस्था का महापर्व छठ की पूजा करना चाहते हैं और छठ के प्रति असीम श्रद्धा रखते हैं, परंतु आर्थिक दुर्बलता के कारण पूजा से वंचित रह जाते हैं और मन मसोसकर रह जाते हैं, वैसे करीब दर्जनों छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।
