छठ पर्व का सामग्री खरीदने बाजार आ रही व्रतियों से भरी टेंपो और ई रिक्शा का आमने सामने टक्कर, दो छठ व्रती बुरी तरह घायल।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /

आस्था के महापर्व के पहले दिन नहाय खाय पर्व के दौरान अपने गांव से टेंपो पर सवार होकर छठ का सामग्री खरीदने छठ व्रती बाजार आ रही थी। इसी दौरान बाजार से पहले पुल से पहले खुशी मोटर्स के सामने टेंपो और ई रिक्शा की आमने सामने ज़बरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दो छठ व्रती सहित एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।

टक्कर के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों का पहचान ईठहर गांव के रूबी देवी 35 वर्ष, उषा देवी 24 वर्ष और बरनिया गांव के सुशील राय के रूप में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबी देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों के घर में पर्व ऐसे दिनों में उदासीन का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया और दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।