देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज ,भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरीनाथ ब्रह्मपुरा गांव में पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार सिंहवाड़ा निवासी सुंदरम कुमार और श्याम कुमार के पास से दस लीटर देशी शराब सहित पल्सर बाइक ग्रामीणों ने पुलिस को सौप दी है। जिसके बाद पुलिस में गौरीनाथ ब्रह्मपुरा गांव निवासी सलीम कुजरा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। अंकित कांड के अनुसार सलीम कुजरा की पुताहू नाजनी परवीन शनिवार की सुबह घर से घास काटने जा रही थी इसी बीच लाल रंग के पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उसके चलते चलते थप्पड़ मार दिया जिसके बाद वो सड़क किनार गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद दोनों युवक बाइक सहित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने के क्रम में झोले से दस लीटर देशी शराब बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

