ईवीएम-वीवीपैट कमिश्निंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, जिला पदाधिकारी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
ईवीएम-वीवीपैट कमिश्निंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, जिला पदाधिकारी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
ईवीएम-वीवीपैट कमिश्निंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, जिला पदाधिकारी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमिश्निंग कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, कमिश्निंग प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण है, जिसमें शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, बंदोबस्त अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।