विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग प्रभारी अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग प्रभारी अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग प्रभारी अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएं। साथ ही पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
उन्होंने मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, प्रशिक्षण व्यवस्था, परिवहन, संचार एवं सुरक्षा प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सहित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी सहित सभी कोषांगों के प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया को गंभीरता और उत्तरदायित्व के साथ संपन्न करें, ताकि दरभंगा जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके।