प्रेक्षक सीएन लॉन्गफाई ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रेक्षक  सीएन लॉन्गफाई ने आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रेक्षक ने मतदान कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबलाइट लगाने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के क्रम में जब उन्होंने मतदान केन्द्र संख्या 89 और 91 के मतदाता सूची का मिलान सूचना पट्ट पर दर्ज विवरण से किया, तो दोनों में भिन्नता पाई गई।

इस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि वे निर्वाची कार्यालय से संपर्क कर मतदाता सूची के विवरण को सही करवाएं और अद्यतन सूची प्राप्त कर अपने पास रखें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न हो।