लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट, पाँच लोग ज़ख़्मी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सिमरी थाना क्षेत्र के फुलथुआ गांव में बुधवार की शाम एक मनचले द्वारा दो लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर मामला हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक नाबालिग सहित पाँच लोग ज़ख़्मी हो गए हैं।

पीड़ित उपेंद्र सहनी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पुत्री और भतीजी अपनी चाची के घर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही ननकी सहनी और छोटकन सहनी ने रास्ते में रोककर दोनों के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़ा फाड़ दिया, जिससे वे अर्धनग्न हो गईं। जब दोनों ने विरोध करते हुए भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से संजलि कुमारी के सिर पर वार कर दिया।

घटना की शिकायत करने जब उपेंद्र साहनी आरोपी के घर पहुँचे, तो कारी सहनी ने गाली-गलौज कर भगा दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी पक्ष के करीब 15 लोग, जिनमें छोटकन, ननकी, कारी, उपेंद्र, रघुनाथ, अंश कुमार, लालटून सहनी, मुन्नी देवी, शांति देवी, नीलम कुमारी, प्रमिला देवी, प्रियंका कुमारी, और रामबाबू महतो शामिल हैं, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर उपेंद्र साहनी के घर पर हमला बोल दिया।

हमले में उपेंद्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ का अंगूठा टूट गया, वहीं बचाव में आए पंकज कुमार और रजनी कुमारी को भी चोटें आईं। संजलि कुमारी को सिर और नाक पर गंभीर चोट लगने के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने उपेंद्र साहनी की पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली और फरार हो गए।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।