कटिहार जिले के कदवा प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कुम्हड़ी बाजार में छठ पूजा के लिए बड़े पैमाने पर केला खानी (केले के गुच्छे) उतरने लगे हैं।

केला खानी की उपलब्धता के बाद श्रद्धालुओं ने अभी से ही पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। कुम्हड़ी बाजार में केला खानी की कीमत 350 रुपए से लेकर 400 रुपए तक है।

कदवा प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद पूजा सामग्री खरीदने के लिए कुम्हड़ी बाजार पहुंच रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय और थाना मुख्यालय होने के कारण कुम्हड़ी बाजार की रौनक बढ़ गई है, जिससे कई पंचायतों के लोग यहां खरीदारी करने आ रहे हैं।

श्रद्धालु केला खानी की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं और छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं।