जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सामग्री सेल का निरीक्षण, समय पर तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज प्रेक्षागृह स्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामग्री संकलन, वर्गीकरण और सुरक्षित भंडारण के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही सामग्री कोषांग प्रभारी निशांत कुमार (SDC) को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सभी प्रक्रियाएँ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हों।

इस दौरान उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित और समय पर सुनिश्चित की जाएँ ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।