दरभंगा में मतदाता जागरूकता को लेकर जोर, स्वीप अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में रैली, पोस्टर अभियान, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है।
मतदान दिवस 6 नवंबर 2025 को निर्धारित है, मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और दरभंगा को शत-प्रतिशत मतदान वाले जिलों में शामिल करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लें और मतदान अवश्य करें।