तुम डाल डाल, तो मैं पात पात, सरकारी शिक्षक सुधरने का नाम ही नहीं लें रहे, फिर दो शिक्षक हुए वायरल,इससे पहले दों शिक्षक हुये हे निलंबित।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान में एक मामला शिक्षकों का थमा नहीं कि दूसरा मामला सामने आ गया हे ,इन्हें सरकारी नौकरी के बदले नेता बनना कुछ ज्यादा ही राज आ रहा हे, कुशेश्वरस्थान विधानसभा के सरकारी शिक्षकों को आखिर हो क्या गया है, शिक्षक चुनाव आयोग के नाक में उंगली करने पर तुले हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान (पश्चिमी) प्रखंड के औराही पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिसी के सरकारी शिक्षक सुमंत कुमार सिंह का भी एक फोटो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एनडीए उम्मीदवार के साथ वह प्रचार प्रसार करते देखें जा रहे है।
शिक्षक सुमन्त कुमार सिंह
वहीं दूसरी तस्वीर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के भिंडुआ पंचायत अंतर्गत मदरसा हुसैनिया पकड़िया के सहायक शिक्षक शौकत अली का भी एक फोटो उम्मीदवार के पिता पूर्व मंत्री डॉ0 अशोक कुमार राम के साथ वोट के लिए प्रचार प्रसार करते वायरल हो रहा है।
शिक्षक शौकत अली
