दस्तक 7 मीडिया के खबर का हुआ असर, एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे शिक्षक निलंबित।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के दो शिक्षक का एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगना महंगा साबित हो गया। बता दें कि माध्यमिक विद्यालय केवटगामा के सहायक शिक्षक लखींद्र राम और भिंडुआ पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पकड़िया के सहायक शिक्षक मदन राय का फोटो शोशल मीडिया पर उम्मीदवार अतिरेक कुमार के साथ वायरल हो गया था।

वायरल होने के बाद दस्तक 7 मीडिया ने गंभीरता से खबर प्रकाशित किया।दों दिनों पहले खबर प्रकाशित होने के बाद डीपीओ स्थापना ने शिक्षक लखींद्र राम पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया और शिक्षक मदन राय पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद दस्तक 7 ने इस मामले में पदाधिकारी से पूछा तो मानवीय भूल बोलकर अपनी करतूत को छुपाने का प्रयास किया।

वहीं गुरुवार की देर शाम पकड़िया के शिक्षक मदन राय को कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( स्थापना शाखा ) दरभंगा के ज्ञापांक 4703 दिनांक 22/10/25 के आलोक में उक्त कृत के लिए मदन राय को विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया।