ब्रेकिंग न्यूज़: सिमरी में आभूषण व बर्तन की दुकान का ताला तोड़ चोरी, CCTV तोड़ सबूत मिटाने की कोशिश
ब्रेकिंग न्यूज़: सिमरी में आभूषण व बर्तन की दुकान का ताला तोड़ चोरी, CCTV तोड़ सबूत मिटाने की कोशिश
ब्रेकिंग न्यूज़: सिमरी में आभूषण व बर्तन की दुकान का ताला तोड़ चोरी, CCTV तोड़ सबूत मिटाने की कोशिश
दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा :
दरभंगा जिले के सिमरी थाना चौक के पास बस्तवाड़ा रोड स्थित विक्रम बर्तन भंडार में चोरों ने बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के शटर को काटकर चोर अंदर घुसे और वहां रखे नकदी व आभूषण समेत कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब दुकान मालिक ने ताला टूटा देखा। अंदर पहुंचने पर पाया गया कि दुकान का CCTV कैमरा भी तोड़ दिया गया है, ताकि चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड न हो सके।
सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया है ताकि शटर काटने के तरीके और अपराधियों की पहचान का सुराग मिल सके।
दुकानदार ने बताया कि चोरी में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। अनुमान है कि लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में इलाके में गश्ती नहीं दिखी थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दिल्ली में पुलिस एनकाउंटर: बिहार के कुख्यात रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर, एके-47 और पिस्तौल बरामद, रोहिणी इलाके में बिहार STF, दिल्ली पुलिस और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; रंजन पाठक पर था ₹50 हजार का इनाम, गिरोह का था नेपाल सीमा तक नेटवर्क
दस्तक 7 मीडिया के खबर का हुआ असर, एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे शिक्षक निलंबित।